दिल्ली-NCR में बढ़ने वाली है ठंड, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आज का मौसम 22 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊप

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 22 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के कुछ जिलों में असर देखने को मिलेगा। जानिए आज कहां-कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में बढ़ने वाली है सर्दी

राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास होता है। लेकिन दिनभर तेज धूप की वजह से गर्मी का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। 23 अक्टूबर से एक बार फिर तापमान में कमी आने लगेगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि आज मौसम साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से भारी बारिश

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर 24 अक्टूबर की रात को पुरी और सागर द्वीपों के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने का अनुमान है। आज भी इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि इस तूफान के कारण 23 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज कहां-कितना रहेगा तापमान, देखिए

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2035
नोएडा1933
गाजियाबाद2032
पटना2633
लखनऊ2235
जयपुर2236
भोपाल1932
मुंबई2435
अहमदाबाद2336
जम्मू1931


आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, तमिलनाडु में अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा, अंडमान निकोबार, झारखंड, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Jharkhand Politics: टिकट वितरण के बाद BJP में बढ़ी अफरा-तफरी, स्थिति संभालने के लिए पार्टी ने इस नेता को भेजा झारखंड

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष मंगलवार को रांची आ रहे हैं। टिकट वितरण के बाद बढ़ते असंतोष के बीच बीएल संतोष का दौरा महत्वपूर्ण है।

बीएल संतोष पार्टी नेताओं संग बैठक करेंगे और नेताओं के पार्टी छ

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now